मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गुर्दाकांड की सीबीआई जाँच होगी
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने कहा है कि गुडगाँव गुर्दाकांड की जाँच सीबीआई से कराई जाएगी।

ामदास ने मंगलवार को बताया कि कई राज्यों तथा विदेशों में रह रहे लोगों के भी इसमें लिप्त होने की आशंका के मद्देनजर इस कांड की जाँच सीबीआई से कराने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सरकार ऐसे अंग प्रत्यारोपण कांडों में लिप्त लोगों के खिलाफ सजा कड़ी करने पर भी विचार कर रही है।

रामदास ने कहा कि फिलहाल ऐसे मामलों में लिप्त लोगों के लिए कुछ महीनों से लेकर पाँच वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। उनके मंत्रालय की राय में इसे कम से कम बढ़ाकर दो से सात वर्ष कर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों को अंगदान करने के लिए जागरूक बनाने तथा उन्हें प्रेरित करने के लिए एक राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम भी शुरू करेगी।

बर्ड फ्लू पर काबू पा लेंगे : पश्चिम बंगाल में फैले बर्ड फ्लू के बारे में पूछे जाने पर रामदास ने कहा कि सरकार को आशा है कि स्थिति पर शीघ्र ही काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के 13 जिले इसकी चपेट में आ गए हैं, लेकिन अब मुर्गियों के मरने के सिलसिले में कमी आई है।

रामदास ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय का बांग्लादेश सरकार से भी बात करने की सलाह दी है क्योंकि ऐसी आशंका व्यक्त की गई है कि यह संक्रमण संभवत: सीमा पार से आया है।
और भी
रक्षामंत्री एंटनी सर्वश्रेष्ठ मलयाली
'हे राम' नहीं थे बापू के अंतिम शब्द
अमेरिका का जासूसी उपग्रह बेलगाम
विरोधी दलों को विदेशी संरक्षण-आडवाणी
अंग प्रत्यारोपण अधिनियम में होगा संशोधन
मोदी की केन्द्र सरकार को चुनौती