राजधानी दिल्ली के वंसतकुंज इलाके में स्थित पंचतारा होटल गैंड में शनिवार को भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 500 लोग बाल-बाल बच गए।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग छह मंजिले होटल के निचले तल पर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर लगी जिस पर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नियंत्रण पा लिया गया।
आग की सूचना मिलते ही 30 से भी ज्यादा दमकल गाडि़याँ आग बुझाने के लिए घटना स्थल पहुँचीं।
सूत्रों ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय होटल में करीब 500 लोग मौजूद थे। आग होटल के निचले तल पर स्थित जापानी रेस्टोरेंट से भड़की।
आग बुझाने के दौरान अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों को मामूली चोट आई है। उन्होंने बताया कि होटल में लकड़ी का काम ज्यादा हुआ है, जिसके जलने से उठे धुएँ के कारण पूरे होटल में दहशत फैल गई।
|