मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ब्रूनी के बिना ताज के दीदार!
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने शनिवार ताजमहल का दीदार किया, लेकिन तमाम अटकलों के बावजूद उनके साथ उनकी प्रेयसी कार्ला ब्रूनी नहीं थीं।

फ्रांस के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकोजी ने अमर प्रेम के प्रतीक ताजमहल को देखा, लेकिन मॉडल गायिका ब्रूनी की गैर मौजूदगी से मीडिया में लग रही अटकलों को विराम लग गया कि उनकी प्रेमिका भी 17वीं सदी के इस मुगल स्मारक के दीदार के वक्त उनके साथ होंगी, जहाँ शाहजहाँ और मुमताज महल की प्रेम कहानी दफन है।

52 वर्षीय सरकोजी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड के समाप्त होने के तत्काल बाद आगरा के लिए रवाना हुए। वे गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे।

इस बीच उनकी यात्रा के मद्देनजर ताजमहल के आसपास के पूरे इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और सभी दुकानें बंद थीं। ताजमहल को भी दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था।

फ्रांसीसी पक्ष ने शुरू में भारत को संकेत दिया था कि ब्रूनी संभवत: सरकोजी के साथ आएँगी, जिसके बाद प्रोटोकाल को लेकर सवाल खड़े हो गए थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान ब्रूनी का आना या न आना अहम मुद्दा बनकर उभरा। ब्रूनी ने फ्रांस के एक अखबार को यह बताकर अटकलों को विराम दिया कि वे सरकोजी के साथ यात्रा पर नहीं जाएँगी।
और भी
फ्रांस के साथ औद्योगिक संबंधों का आह्वान
विदेशी पत्रकारों की आँखें भी नम हुईं
नियुक्ति में पारदर्शिता हो-किरण बेदी
राजपथ पर शक्ति और समृद्धि की झलक
जयललिता को भूमि घोटाले में राहत नहीं
119 हस्तियों को पद्‍म पुरस्कार