मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भुट्टो की हत्या से गहरा धक्का-अटल
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमले में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या को लोकतंत्र एवं सभ्य समाज के लिए एक गहरा धक्का बताया है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना की घोर भर्त्सना करता हूँ।

उन्होंने कहा कि श्रीमती भुट्टो पाकिस्तान में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के चल रहे प्रयासों में जुटी थीं। प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने पाकिस्तान का नेतृत्व किया था। उनकी हत्या से संभावनाओं से भरे एक राजनीतिक व्यक्तित्व का दु:खद और असमय अवसान हो गया है।

पूर्व प्रधानंत्री ने कहा कि आतंकवाद किसी एक देश या क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह पूरे लोकतांत्रिक, शांतिप्रिय एवं सभ्य समाज और दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती है। इसका मुकाबला हम सबको संगठित होकर करना होगा।
और भी
बेनजीर की हत्या स्तब्धकारी-प्रणब
बाघों के दीवाने विदेशी पर्यटक
बढ़ जाती है दिल के दौरे की आशंका
विभागीय गलती की सजा कर्मचारी को नहीं
यात्रा के लिए 400 पेड़ों की बलि
'आकाश' को वायुसेना की हरी झंडी