मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्थायी सीट के लिए ब्रिटेन का समर्थन
ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है।

लंदन में अपनी विदेश नीति की प्राथमिकताएँ तय करते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए अंतरिम विकल्पों का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वैश्विक पूंजी प्रवाह तथा भारत और चीन से सेवाओं के आदान प्रदान से आर्थिक शक्ति में उतार-चढ़ाव आया है।

ब्राउन ने कहा दीर्घकालिक लेकिन अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए अंतरिम विकल्प तलाशे जाने चाहिए ताकि परिषद को अधिक विश्वसनीय और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

जापान, भारत, ब्राजील और जर्मनी के अलावा अफ्रीकी समुदाय का कोई भी देश सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है।
और भी
प्रियंका गाँधी के घर बंदर का उत्पात
पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं-देवड़ा
ऐसा आतंक नहीं देखा-आडवाणी
स्वास्थ्‍य मंत्री की अभिनेताओं को नसीहत
वीरभद्र को चुनाव आयोग का नोटिस
वामपंथी सरकार का पक्ष सुनने को राजी