मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तमिलनाडु सरकार से छेड़छाड़ नहीं-दासमुंशी
रामसेतु मुद्दे पर उपवास पर बैठे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का समर्थन करते हुए केन्द्र ने सोमवार को कहा कि प्रदेश सरकार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से छेड़छाड़ का सवाल ही नहीं उठता।

सूचना प्रसारण एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा करुणानिधि ने साबित कर दिया है कि वह उच्चतम न्यायालय के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी तर्ज पर अनशन का रास्ता अपनाया।

उन्होंने कहा कि करुणानिधि ने शीर्ष अदालत के फैसले का किसी भी तरह से उल्लंघन नहीं किया। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी द्रमुक के आज प्रस्तावित बंद पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद करुणानिधि ने दिन भर उपवास रखने का फैसला किया। हालाँकि बाद में करुणानिधि ने दो घंटे बाद ही अपना उपवास तोड़ दिया था।

दासमुंशी ने कहा कि करुणानिधि तमिलनाडु के ही नहीं बल्कि देश के बड़े नेता हैं। उनकी पार्टी द्रमुक केन्द्र की संप्रग सरकार का प्रमुख अंग है।
और भी
नंदा बने बीआरओ के नए महानिदेशक
बापू का चरखा-खादी आज भी प्रासंगिक
...तो राष्ट्रपति शासन का निर्देश देंगे
आतंकवाद से निपटना आता है-सेना प्रमुख
वीपी ने राहुल गाँधी का समर्थन किया
करार पर माकपा नेताओं में विरोधाभास