मुख्य पृष्ठ  खबर-संसार  समाचार  राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सोनम का प्रदर्शन अमेरिकन फिल्मोत्सव में
अरूणाचल प्रदेश की मोनपा भाषा में बनाई गई पहली फीचर फिल्म 'सोनम' का प्रदर्शन लॉस एंजिल्स और वाशिंगटन में होने जा रहे नेशनल ज्योग्राफिक ऑल रोड्स फिल्म फेस्टीवल में किया जाएगा।

नेशनल ज्योग्राफिक आल रोड्स फिल्म फेस्टीवल लॉस एंजिल्स में 27 से 30 सितंबर तक और वाशिंगटन में चार से सात अक्टूबर तक होगा। ऑल रोड्स फिल्म प्रोजेक्ट के निदेशक फ्रांसेने जे ब्लाइते ने बताया कि यह महोत्सव 2004 में शुरू किया गया था।

फिल्म के प्रदर्शन के बाद 'सोनम' के निर्माता अहसान मुजीद साक्षात्कार कार्यशालाओं और पैनल बहसों में भाग लेंगे। सोनम फिल्म इसी नाम के एक लोकप्रिय असमी उपन्यास पर आधारित है, जिसे साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता येशे दोरजी तोंगची ने लिखा था।

दो घंटे की इस फिल्म ने पिछले साल 37वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के एशियाई अफ्रीकी और लातिन अमेरिकी स्पर्धा खंड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। मुजीद की यह फिल्म हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले ब्रोकपा चरवाहों की एक प्रथा पर आधारित है जिसके तहत पत्नी एक से अधिक विवाह कर सकती है।
और भी
बाढ़ के लिए राहत कोष से अग्रिम धन
लोकसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर
तसलीमा नसरीन के साथ हाथापाई
पांच देशों में भारतीय मिशन खुलेंगे
उपराष्ट्रपति चुनाव में अंसारी सबसे आगे
मुंबई बम कांड : जमानत में पक्षपात नहीं