मुख्य पृष्ठ  खबर-संसार  समाचार  राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कोयम्बटूर विस्फोट: 15 और को मिली जमानत
वर्ष 1998 में यहाँ हुए सिलसिलेवार बम धमाकों से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए 15 और लोगों को बुधवार को यहाँ की विशेष अदालत ने जमानत दे दी।

26 दोषियों के आवेदनों पर विचार करते हुए न्यायमूर्ति के उतीरापति ने 15 को निजी मुचलकों पर जमानत दे दी। इस मामले में 158 लोगों को दोषियों ठहराया गया है।

13 नए आवेदनों के साथ नौ दोषियों की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की जाएगी जबकि दो पर 17 अगस्त को विचार किया जाएगा।

केरल स्थित पीडीपी के अध्यक्ष अब्दुल नासिर मदनी समेत कुल 32 लोगों को जमानत दी गई, जबकि कम गंभीर आरोपों का सामना कर रहे सौ दोषियों ने जमानत के लिए अदालत से गुहार लगाई है।
और भी
सरकार को झेलने होंगे अपनों के वार
मनमोहन मना लेंगे वाम दलों को-कांग्रेस
उर्वरक सब्सिडी के लिए 15000 करोड़ और
तिरंगा नहीं फहराया था 15 अगस्त को
उन्माद में की गई हत्या दुर्लभतम नहीं-कोर्ट
शिवसेना दे सकती है नजमा को वोट