मुख्य पृष्ठ  खबर-संसार  समाचार  राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
15 अगस्त को नहीं फहराया था तिरंगा!
आजादी के साठवें साल में इस आम धारणा को फौजी अखबार ने तोड़ा है कि लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज 15 अगस्त को फहराया गया था।

देश की सबसे पुरानी रक्षा पत्रिका 'फौजी अखबार' ने अपने 30 अगस्त 1947 के अंक में 15 अगस्त के पूरे समारोहों को दर्ज किया है, जिनकी प्रतियाँ रक्षा मंत्रालय ने जारी की है। इसके अनुसार आजादी के बाद तिरंगा झंडा लाल किले की प्राचीर पर 15 अगस्त को नहीं बल्कि 16 अगस्त 1947 को फहराया गया था।

फौजी अखबार का प्रकाशन 1909 में शुरू हुआ था जो अब रक्षा मंत्रालय 'सैनिक समाचार' नाम से प्रकाशित करता है।

फौजी अखबार में दर्ज है कि 15 अगस्त को तिरंगा फहराया तो गया था, लेकिन यह ध्वजारोहण लाल किले की प्राचीर पर नहीं बल्कि संविधानसभा के गुम्बद पर सुबह के समय और प्रिंसेज पार्क में शाम के समय हुआ था।
और भी
उन्माद में की गई हत्या दुर्लभतम नहीं-कोर्ट
शिवसेना दे सकती है नजमा को वोट
दिल्ली में 11 अगस्त से स्वतंत्रता फिल्मोत्सव
उर्वरक सब्सिडी जारी रहेगी-प्रधानमंत्री
कांशीराम का स्मारक बनाने की इजाजत
भोजपुरी फिल्म में बिहार के सांसद