प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने शनिवार को कहा कि अगले माह राष्ट्रपति चुनाव होने के बाद वह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल करेंगे।
जर्मनी में जी-8 की शिखर बैठक के चार दिवसीय यात्रा समाप्त कर स्वदेश लौटते समय बातचीत में सिंह ने कहा- मुझे लगता है कि एक बार फेरबदल होना चाहिए, लेकिन हमें राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न होने तक इंतजार करना होगा।
प्रधानमंत्री से पूछा गया कि क्या वह संचार मंत्री दयानिधि मारन के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल या विस्तार करेंगे।
|