मुख्य पृष्ठ  खबर-संसार  समाचार  राष्ट्रीय
 
हवाई यात्रा महँगी होगी
जेट ईंधन की कीमत में 3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ही विमान यात्री किराया 150 रुपए तक बढ़ना तय है। प्रमुख एयरलाइनों ने मंगलवार को ईंधन अधिभार बढ़ाने का फैसला किया।

सस्ते किराए वाली एयर डेक्कन के प्रवक्ता ने बताया कि आज मध्यरात्रि से 150 रुपए प्रति टिकट की बढ़ोतरी करने जा रही है। अन्य एयरलाइनर शुक्रवार की मध्यरात्रि से किराया बढ़ाएँगे।

डेढ़ सौ रुपए की बढ़ोतरी के साथ ही सरचार्ज 750 रुपए से बढ़कर 900 रुपए हो जाएगा। सरकारी स्वामित्व वाले इंडियन तथा निजी कंपनी जेट और किंगफिशर ने भी अधिभार बढ़ाने का फैसला किया है।

इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि मूल्य समीक्षा के बाद कंपनी कुछ दिन में फैसला करेगी। स्पाइसजेट को भी अभी इस सिलसिले में फैसला करना है।

इन एयरलाइनरों के अधिकारियों ने कहा कि जो लोग पहले से ही टिकट खरीद चुके हैं उनसे सरचार्ज की बढ़ी हुई राशि नहीं वसूली जाएगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने के कारण तेल कंपनियों ने यह फैसला किया।

दिल्ली में जेट ईंधन की कीमत 36149.04 रुपए प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 37421.94 रुपए प्रति किलोलीटर कर दी गई है।
और भी
वामदल सोमनाथ को राष्ट्रपति बनाने के पक्षधर
बुद्ध पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री की बधाई
कौसर बी मामले की सुनवाई 3 को
मनमानी ट्यूशन फीस पर रोक लगाने की सिफारिश
फर्जी मुठभेड़ की सीबीआई जाँच का फैसला जल्द
औद्योगीकरण का लाभ सभी को मिले-सिंह