राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » मप्र-छग » कोड़ा के सहायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट (Former Chief Minister Madhu Koda)
Feedback Print Bookmark and Share
 
प्रवर्तन निदेशालय के हाथ मजबूत करते हुए यहाँ की एक अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के सहायक विनोद सिन्हा के खिलाफ करोड़ों रुपए के अवैध निवेश और हवाला मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के आवेदन के बाद अदालत ने मनी लांड्रिंग निरोधक कानून के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

कई बार समन जारी होने के बावजूद सिन्हा और कोड़ा का अन्य सहायक संजय चौधरी निदेशालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ था।

सिन्हा के भाई विकास से इसी मामले में निदेशालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की है और नौ अक्टूबर को मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज होने के बाद से सिन्हा की तलाश हो रही है।

इस मामले की समानांतर जाँच में आयकर विभाग ने भी कई समन जारी किए हैं और विनोद इससे बच रहा है। सूत्रों ने कहा कि निदेशालय चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कराने के लिए अदालत से अनुरोध करने की सोच रहा है।

सूत्रों ने कहा कि सिन्हा हवाला नेटवर्क का बड़ा खिलाड़ी है और कोड़ा के निर्देश पर उसने विदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया है। कोड़ा ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा है कि राजनीतिक उद्देश्य से उनके खिलाफ मामला चलाया जा रहा है। मनी लांड्रिंग मामले में कई एजेंसियाँ जिन कंपनियों के खिलाफ जाँच कर रही है, उनमें से कई के बोर्ड में सिन्हा शामिल है।

बहरहाल सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय कोड़ा के खिलाफ फिर से समन जारी करने की तैयारी में है। कोड़ा 19 नवंबर को निदेशालय के समक्ष पेश नहीं हुए थे। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें