सतना (वार्ता), शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2009( 10:55 IST )
मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद कस्बे में गुरुवार को पाँच फुट लंबी दुल्हन और साढ़े तीन फुट का दूल्हा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
नागौद निवासी साढ़े तीन फुट कद के शाहिद शेख उर्फ नट्टू ने (25) यासमीन बानों (18) से निकाह किया, जिसकी ऊँचाई पाँच फुट है। नौरोजाबाद से गुरुवार को यह जोड़ा जब नागौद पहुँचा तो इसे देखने के लिए लोग जमा हो गए।
शाहिद दसवीं पास है, जबकि यासमीन की पढ़ाई सातवीं तक ही हुई है। किसी ने सच कहा है कि जोड़ियाँ स्वर्ग में बनती हैं।