मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > मप्र-छग > मीडिया को मीरा कुमार की नसीहत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मीडिया को मीरा कुमार की नसीहत
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने शनिवार को मीडिया से अनुरोध किया कि वह विधायी सदनों में सिर्फ शोर शराबे की घटनाओं को ही प्रमुख खबरें नहीं बनाए बल्कि जनप्रतिनिधियों के रचनात्मक कार्यों को भी प्रमुखता से प्रकाशित प्रसारित करें।

श्रीमती कुमार ने यहाँ मध्यप्रदेश की तेरहवीं विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्‍घाटन करते हुए कहा कि अक्सर यह कहा जाता है कि मीडिया हमारे विधानमंडलों में होने वाली शोर शराबे की घटनाओं को ही प्रमुखता देता है लेकिन सच तो यह है कि ऐसी घटनाएँ वास्तव में घटित होती हैं। इन्हें मीडिया उत्पन्न नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि 95 प्रतिशत विधायक रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। मीडिया को विधायकों की इन रचनात्मक घटनाओं को भी प्रमुखता से प्रचारित प्रसारित करना चाहिए।

उनका कहना था कि विधायी सदनों के वरिष्ठ सदस्यों का भी दायित्व है कि वह नए सदस्यों को समय समय पर संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं से अवगत कराएँ और उन्हें जनहित के मुद्दों पर बोलने के लिए प्रेरित करें।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
नेशनल पार्क में संविदा चिकित्सक
झाबुआ में पचास हजार बच्चे कुपोषित
सतना कलेक्टर सहित अन्य को नोटिस
भोपाल में भी पदस्थ होगा एसएसपी
केंद्र लेगा सर्वशिक्षा का हिसाब
गुजरात से आए दल की जान बचाई