नेशनल पार्कों के वन्य प्राणियों पर अब वन्यप्राणी चिकित्सकों की नजर रहेगी। राज्य सरकार ने वन विभाग को संविदा पर दस चिकित्सकों को रखने की मंजूरी दे दी है।
अगस्त माह से चिकित्सकों की तैनाती हो जाएगी। वन विभाग के पास इस समय मात्र पाँच वन्यप्राणी चिकित्सक ही हैं। इनकी तैनाती वन विहार, कान्हा, पेंच, पन्नाा और माधव नेशनल पार्क में है।
बांधवगढ़, सतपुड़ा, संजय नेशनल पार्क और जीवाश्म उद्यान डिंडोरी में वनप्राणी चिकित्सक नहीं हैं। (नईदुनिया) |