मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > मप्र-छग > भोपाल में भी पदस्थ होगा एसएसपी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भोपाल में भी पदस्थ होगा एसएसपी
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने साफ तौर पर कहा है कि मप्र की कानून व्यवस्था से वे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने राजधानी की पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव के संकेत दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था में अभी और सुधार की गुंजाइश है। इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता। इसीलिए नए मॉडल पर विचार जारी है।

भोपाल में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहाँ भी डीआइजी स्तर के अफसर को एसएसपी बनाया जा सकता हैं,क्योंकि यहाँ भी आबादी का दबाव बढ रहा है। एक लाख छात्र ही बाहरी राज्यों से यहाँ आए हुए हैं। यही स्थिति इंदौर की है।

चौहान ने इस आशंका से इनकार किया कि सीनियर पुलिस अफसर को जिले की कमान देने से कलेक्टर से वरिष्ठता को लेकर कोई विवाद होगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
केंद्र लेगा सर्वशिक्षा का हिसाब
गुजरात से आए दल की जान बचाई
इंदौर में एसपी के दो नए पद
गर्भवती 'कन्याओं' को दुल्हन बनने से रोका
एनटीसी ने दिया इंडिया बुल्स को झटका
वेतन आयोग का कार्यकाल बढ़ा