मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > मप्र-छग > इंदौर में हाई अलर्ट, चौकसी बढ़ी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इंदौर में हाई अलर्ट, चौकसी बढ़ी
राजधानी दिल्ली को दहलाने वाले धमाकों की जिम्मेदारी के संबंध में सिमी का दूसरा रूप बताए जा रहे आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के ई-मेल ने इंदौर पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं, क्योंकि इंदौर और इससे सटे इलाके एक जमाने में प्रतिबंधित संगठन की गतिविधियों के प्रमुख केंद्र माने जाते रहे हैं।

गुजिश्ता सालों में देश में हुई विभिन्न आतंकी वारदातों के तार शहर से जुड़ने की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। शहर की चौकसी बढ़ाई दी गई है। बस स्टैंड, हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन समेत भीड़भरे स्थानों पर बम निरोधक दस्ते की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अनंत चतुर्दशी के एक दिन पहले हुए धमाकों के मद्देनजर शहर के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

गुजरात पुलिस ने पिछले दिनों अहमदाबाद धमाकों के खुलासे के दौरान कहा था कि इंडियन मुजाहिदीन कोई और नहीं, बल्कि प्रतिबंधित संगठन स्टूडेन्ट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया सिमी का ही एक रूप है। यह संगठन जयपुर और अहमदाबाद धमाकों के संबंध में ई-मेल भेजकर चर्चा में आया था।
और भी
साध्वियों पर अंडा फेंकने वाले गिरफ्तार
झाबुआ में डेढ़ लाख बच्चे कुपोषण के शिकार
छठे वेतन आयोग की अधिसूचना जारी
'सिंह इज किंग' मुश्किल में
दुनिया खत्म होने की दहशत में जान दी
आरटीओ को बम से उड़ाने की धमकी