मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > मप्र-छग > बढ़ी फीस पर फिर बवाल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बढ़ी फीस पर फिर बवाल
गुरुवार को अचानक कुछ ऐसा हुआ कि अरसे से ज्यादा फीस की शिकायत कर रहे विद्यार्थी खुश हो गए और फीस बटोरने वाले मायूस।

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के लिए गठित प्रवेश एवं शुल्क नियामक समिति के अध्यक्ष प्रो.पीएल चतुर्वेदी गुरुवार को इंदौर आए। होटल अप्सरा में गुरुवार दोपहर प्रो.चतुर्वेदी ने शहर के तमाम निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के संचालकों से चर्चा की। उन्हें फीस संबंधी नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

इसी बीच अधिक फीस लेने की शिकायत लेकर निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के सैकड़ों छात्र भी वहाँ पहुँच गए। नाराज छात्रों ने वहाँ मौजूद कॉलेज संचालकों की परवाह किए बगैर फीस कमेटी के अध्यक्ष को सप्रमाण कॉलेज द्वारा ज्यादा फीस वसूले जाने की शिकायत की।

प्रो.चतुर्वेदी ने छात्रों से कहा कि वे तय फीस से एक रुपया भी ज्यादा न दें। अपना फोन नंबर और पता छात्रों को देते हुए उन्होंने कहा जो कॉलेज ज्यादा फीस माँगे, उसकी सीधे शिकायत मुझे करें।

पक्षपात का आरोप : फीस ढाँचे से नाखुश कॉलेज संचालकों का गुस्सा भी प्रो. चतुर्वेदी के सामने आया। श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सचिव पुरोषत्तमदास पसारी और सहसचिव कमल भुराड़िया ने कमेटी पर फीस तय करने में पक्षपात का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर प्रो.चतुर्वेदी और कॉलेज प्रतिनिधियों में तीखी बहस भी हुई। (नईदुनिया)
और भी
मुख्यमंत्री पर हो सकता है आत्मघाती हमला!
बाल-बाल बचे आडवाणी
मप्र में बस हड़ताल स्थगित
एटमी समझौता देशहित में-काकोड़कर
99.98 को 100 अंक माने जाए
मप्र में छठा वेतनमान लागू होगा