मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > मप्र-छग
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रैली में गिरने से सुरेश पचौरी घायल  Search similar articles
मध्यप्रदेश कांगेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी मंगलवार को कांगेस द्वारा आयोजित रैली में पैर फिसल जाने के कारण घायल हो गए। उन्हें यहाँ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार रैली जब टीन शेड से रोशनपुरा की ओर रवाना हुई तभी पैर फिसल जाने के कारण पचौरी नीचे गिर गए। हालाँकि चोट लगने के बावजूद पचौरी ने न केवल रैली में भाग लिया बल्कि भाषण भी दिया।

रैली समाप्त होने के बाद पचौरी को प्रदेश कांगेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करना था, लेकिन वे वहाँ नहीं पहुँच पाए और उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने बताया कि उनकी पसली में चोट लगी है और मामूली फैक्चर भी है। अस्पताल में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण विश्राम की सलाह दी है।
और भी
कॉलेजों में प्रवेश तारीख 15 जुलाई तक बढ़ी
एक इन्दौरी की व्यथा
अमरनाथ मामला मुख्‍य चुनावी मुद्‍दा-आडवाणी
जमीन मामले में भाजपा विरोध जारी रखेगी
दूरस्थ शिक्षा प्रणाली आज की जरूरत-पाटिल
75 करोड़ निवेश, नतीजा शून्य!