मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > मप्र-छग
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कॉलेजों में प्रवेश तारीख 15 जुलाई तक बढ़ी  Search similar articles
प्रदेश के सभी कॉलेजों में अब 15 जुलाई तक प्रवेश दिया जा सकेगा। इसमें वेटिंग लिस्ट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। उच्च शिक्षामंत्री अनूप मिश्रा ने प्रवेश तारीख बढ़ाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया।

मिश्रा ने प्रवेश 15 जुलाई तक करने के विभागीय प्रस्ताव का अनुमोदन करके राज्यपाल डॉ. बलराम जाखड़ को भेज दिया है। उच्च शिक्षामंत्री ने एक अन्य आदेश में कहा है कि प्रावधिक प्रवेश लेने वाले किसी विद्यार्थी का यदि पीईटी, पीएमटी या अन्य प्रोफेशनल कोर्स में चयन होता है और वह प्रवेश निकलवाता है तो उसे सौ रुपए काटकर बाकी फीस लौटा दी जाए। इस तरह प्रवेश वापसी से जो सीटें खाली होती हैं, उन्हें वेटिंग लिस्ट के विद्यार्थियों को प्रवेश देकर भरा जाएगा। (नईदुनिया)
और भी
एक इन्दौरी की व्यथा
अमरनाथ मामला मुख्‍य चुनावी मुद्‍दा-आडवाणी
जमीन मामले में भाजपा विरोध जारी रखेगी
दूरस्थ शिक्षा प्रणाली आज की जरूरत-पाटिल
75 करोड़ निवेश, नतीजा शून्य!
बस-ट्राला भिडंत में 25 यात्री घायल