भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि पवित्र अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए काम कर रहे श्राइन बोर्ड को जमीन का एक टुकड़ा दिए जाने पर किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा का विरोध जारी रहेगा।
सिंह ने जिला मुख्यालय जशपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि भारत को परमाणु परीक्षण की छूट मिलनी चाहिए। ऐसे मामलों में अमेरिका का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। (वार्ता)
|