मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > मप्र-छग
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बस-ट्राला भिडंत में 25 यात्री घायल  Search similar articles
मध्यप्रदेश के राजगढ़ से लगभग 32 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम काँसोर ग्राम के समीप एक यात्री बस और ट्राले में सीधी भिड़ंत में बस में सवार 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर काँसोर ग्राम के समीप गुना से इंदौर जा रही एक निजी यात्री बस की सामने से आ रहे एक ट्राला से सीधी भिड़ंत होने से बस में सवार 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में बस चालक भैयालाल कुशवाह भी घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए ब्यावरा के शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने ट्राला के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
और भी
जबलपुर में उपद्रव के बाद कर्फ्यू
जारी रखें अच्छा काम-राष्ट्रपति
विमान यात्रियों की संख्या बढ़ी
जाति से जंग में जान दी
गुजरात की तर्ज पर भाजपा लड़ेगी चुनाव
मैं साधारण कलाकार हूँ-अमिताभ