पिछले कुछ वर्षों से सूखे की मार झेल रहे उत्तरी मध्यप्रदेश में इस साल समय से काफी पहले पहुँचा मानसून जमकर बरस रहा है।
इस बीच राज्य के शेष हिस्सों में भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने समूचे राज्य में वर्षा होने का अनुमान जताते हुए चेतावनी दी है कि उत्तर-पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र में आगामी 48 घंटों के दौरान भारी वर्षा हो सकती है।
मौसम केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के आसपास ऊपरी सतह पर चक्रवात बनने से बारिश का सिलसिला जारी है। आगामी 48 घंटों के दौरान जबलपुर, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में भारी वर्षा हो सकती है।
राजधानी भोपाल में भी बादलों ने चुप्पी तोड़ी और सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।
|