मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > मप्र-छग
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म  Search similar articles
यहाँ तीन लोगों ने कथित तौर पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक शादीशुदा महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आयशा (परिवर्तित नाम) को तीन युवकों ने 17 जून की शाम नौकरी दिलाने का झाँसा देकर शहर के मेघदूत गार्डन से कार में बैठाया और रवाना हो गए।

सूत्रों के मुताबिक शहर से सटे सुनसान इलाके में उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपियों ने 27 साल की इस महिला को धमकाते हुए वहीं छोड़ दिया और फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर बबलू ठाकुर, सुनील और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
और भी
मप्र में रसोई गैस व डीजल के दाम घटे
ई-मैल हैक कर ठगी की कोशिश
धमाके में एक की मौत चार, घायल
मप्र के मंत्रियों ने देखा अश्लील नृत्य!
सूचना नहीं देने वाले दो अफसरों पर जुर्माना
प्रदेश में 15 कलेक्टर बदले