शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता

भारत आने को बेताब हैं ओबामा दंपत्ति

भारत आने को बेताब हैं ओबामा दंपत्ति -
FILE
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल भारत यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हैं।

हिलेरी ने ओबामा के मन की यह बात यहाँ वियतनाम में जाहिर की। वह यहाँ पूर्वी एशियाई देशों की शिखर बैठक के सिलसिले में आई हैं।

ओबामा की भारत यात्रा के एजेंडे के बारे में पूछने पर हिलेरी ने कहा कि मैं आपसे इतना ही कह सकती हूँ कि ओबामा और मिसेज ओबामा अपने भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्सुक हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेर‍िकी राष्ट्रपति 6 नवम्बर को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे रहे हैं। (वार्ता)