शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

गलत खतने से 40 की जान गई

गलत खतने से 40 की जान गई -
दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पारंपरिक खतना क्रिया में गलती के कारण इस महीने 40 लड़कों की जान चली गई और 100 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

ईस्टर्न केप प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता सिज्वे कुपेलो ने कहा कि परंपरा के तहत बच्चों का खतना किया गया था। यह तरूणाई से वयस्क बनने की एक परंपरा है। खतने के बाद गैंग्रीन, शरीर में जल की कमी और न्यूमोनिया के कारण उनकी मौत हो गई।

ईस्टर्न केप प्रांत दक्षिण अफ्रीका के बेहत गरीब प्रांतों में से और क्षेत्रों में से एक है जहाँ किशोर जब वयस्कता के दौर में पहुँचते हैं तो अब भी उन्हें बड़े रहस्यमय तरीके से खतना के लिए स्कूलों में ले जाया जाता है।

गलत तरीके से खतना करने के कारण हर वर्ष यहाँ किशोरों की मृत्यु हो जाती है। ग्रामीण इलाकों में ये क्रियाएँ झोलाछाप चिकित्सक करते हैं, जिनके पास आधुनिकतम चिकित्सकीय कौशल नहीं होता है। (भाषा)