बराक ओबामा प्रशासन का पहला राजकीय भोज भारतीय रंग में रंगा रहा जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह का हिन्दी में स्वागत किया। भोज में शाकाहारी भारतीय व्यंजनों के साथ ही व्हाइट हाउस के बगीचे में उगाई गई ढेरों सब्जियाँ भी परोसी गईं।
व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में लगाए गए विशाल पंडाल में राजकीय अतिथि मनमोहन और 300 से अधिक अन्य आमंत्रित हस्तियों को कुछ भारतीय व्यंजन परोसे जाने से पहले ओबामा ने भारतीय प्रधानमंत्री का हिन्दी में स्वागत करते हुए कहा कि आपका स्वागत है।
व्हाइट हाउस के खानसामा द्वारा तैयार किए गए कुछ व्यंजनों में व्हाइट हाउस में उगाई गई सब्जियाँ भी शामिल थीं, जिन्हें अमेरिका की प्रथम नागरिक मिशेल ओबामा ने अपनी रसोई के लिए उगा रखा है।
रात्रिभोज की शुरुआत में आलू और अंडे के सलाद और व्हाइट हाउस में उगाए गए अरुगुला, अनियन सीड, विनेगट्रा, ताजा पनीर के साथ रेड लेंटिल का सूप परोसा गया।
भोज में भुने हुए आलू के डंपलिंग्स और टमाटर की चटनी, चिक पीज और ओकरा हरे शोरबे में प्रोन्स के साथ स्मोक किए गए कोलार्ड ग्रीन्स और नारियल वाले बासमती चावल भी थे।
मीठे में पपीते की पाई टार्ट पीयर क्रीम से लपेटा हुआ टैटिन और करामल सॉस दिया गया। अंत में उन्हें पेटिट्स फोर्स के साथ कॉफी काजू से भरी ब्रिटल पेकन, प्रैलिन्स, पैशन फ्रूट तथा वनीला गेलीजा चॉकलेट के साथ फल परोसे गए। (भाषा)