दक्षिण ब्रिटेन के एक घर के शौचालय में मिली चार्ल्स डार्विन की ‘ऑन द ओरिजीन ऑफ स्पीसीज’ का पहला संस्करण आज एक लाख पाउंड में नीलाम हुई।
क्रिस्टीज नीलामघर ने बताया कि 1859 में यह किताब पहली बार प्रकाशित हुई। इस किताब को 40 साल पहले कौड़ियों के मोल खरीदा गया था। ऑक्सफोर्ड इलाके के एक घर में शौचालय के अल्मीरे में यह किताब पड़ी थी।
क्रिस्टीज ने कहा कि इस किताब की नीलामी उसके प्रकाशन के 150वीं वर्षगाँठ पर हुई। (भाषा)