अफगानिस्तान में ‘काम खत्म करने’ का संकल्प लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वह क्षेत्र के लिए अपनी नीति की घोषणा जल्दी करेंगे और उन्होंने अफगान नीति पर प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से बातचीत की।
ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि यह हमारे सामरिक हित में हैं, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में हैं कि उन इलाकों में अल कायदा और उसके उग्रवादी सहयोगियों को संचालित नहीं होने दिया जाए।
उन्होंने कहा कि अमेरिका और इसके सहयोगी देश उनके गिरोहों को नेस्तानाबूद करने और उनकी क्षमताओं को खत्म करने में लगे हैं। अफगानिस्तान की स्थिरता इस प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है।
ओबामा ने कहा कि मैंने यह संकेत भी दिया कि आठ साल के बाद मेरा मानना है कि काम पूरा करने के लिए या तो संसाधन या रणनीति हो। काम पूरा करने का मेरा इरादा है। (भाषा)