राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » ओबामा ने दिया राजकीय रात्रिभोज (Obama's dinner in Manmohan's honor)
Bookmark and Share Feedback Print
 
FILE
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के बाद सारा ध्यान उस राजकीय रात्रिभोज की तरफ मुड़ गया, जिसे अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा की निगरानी में देश के सबसे बड़े शेफ ने ओबामा प्रशासन के पहले राजकीय अतिथि मनमोहनसिंह के लिए बड़े जतन से तैयार किया।

‘फोर कोर्स डिनर’ तैयार करने के लिए देश के बेहतरीन खानसामों में से एक मार्कस सैमुअलसन को बुलाया गया था। भोज में आलू और अंडे का सलाद, ताजे पनीर के साथ लाल लेंटिल सूप, टमाटर की चटनी के साथ भुना हुआ आलू, चिक मटर और ओकरा या ग्रीन करी के अलावा नारियल और बासमती चावल तैयार किया गया था। पंपकीन पाई टार्ट, नाशपाती का हलवा, मलाई की मिठाई और कैरेमल सॉस को मीठे पकवान के तौर पर परोसा गया।

मिशेल ने कहा कि इस भोजन को तैयार करने में बहुत मेहनत की गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेहमानों को यह ‘बेहतरीन अमेरिकी भोजन’ पसंद आएगा।

रात्रिभोज में शामिल हुए मेहमानों को ‘बुश’ चाइना कटलरी में यह भोजन परोसा गया, जिसकी शुरूआत पूर्ववर्ती प्रथम महिला लॉरा बुश ने की थी। मेहमानों की संध्या को खुशगवार बनाने के लिए लजीज भोजन के साथ ही ऑस्कर पुरस्कार विजेता एआर रहमान और जेनिफर हडसन के अलावा जाज गायक कर्ट एलिंग के कार्यक्रम और नेशनल शिम्फनी ऑर्केस्ट्रा भी आयोजित किए गए।

मिशेल ने मेहमानों से कहा कि रहमान ऑस्कर पुरस्कार विजेता हैं और उन्होंने ‘स्लमडॉग मिलिनयर’ के संगीत का कुछ भाग तैयार करने में मदद की है। मिशेल ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि आप लोगों को वह अविश्वसनीय फिल्म देखने का मौका मिला कि नहीं। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें