राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » सेक्स पार्टनर बदलने वाले 12 युगल गिरफ्तार (Sex partner)
Feedback Print Bookmark and Share
 
ईरान में पुलिस ने ऐसे दर्जन भर युगल गिरफ्तार किए हैं, जो अपने पार्टनर की अदला-बदली करते थे और अवैध यौन गतिविधियों में लिप्त थे।

‘जम्हूरी इस्लामी’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए युगल और अन्य लोग ‘ईरान मल्टीप्लीकेशन’ नामक वेबसाइट चलाते थे जिसका मकसद अवैध यौन संबंधों को बढ़ावा देना है।

इसमें कहा गया है कि ये लोग अकसर अपने सेक्स पार्टनर की अदला-बदली करते थे। इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास यूनिवर्सिटी की डिग्री है और कुछ सरकारी कर्मचारी हैं, जिनके बच्चे हैं।

उल्लेखनीय है कि ईरान में विवाहेत्तर यौन संबंध गैर कानूनी हैं। दोषी पाए जाने पर इन लोगों को पत्थर मार-मारकर मौत के घाट उतारने की सजा सुनाई जा सकती है। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें