राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » कोपेनहेगन में किसी निर्णय पर पहुँचें-ब्राउन (Brown warned on climate change to leaders)
Feedback Print Bookmark and Share
 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने जलवायु परिवर्तन पर अपने समकक्ष नेताओं को सचेत करते हुए कहा है कि जलवायु परिवर्तन पर कोपेनहेगन में अगले महीने होने वाली बैठक को वे बेनतीजा न जाने दें।

ब्राउन ने कहा कि इस बैठक में कुछ न कुछ ऐसा निर्णय जरूर लिया जाना चाहिए, जिससे इस समस्या से उबरने में वैश्विक परिवर्तन की कोई उम्मीद की जा सके।

उल्लेखनीय है कि ब्राउन ने यह बयान डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स रासमुसेन को लिखे एक पत्र में दिया है और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में शामिल होने की भी पुष्टि की।

उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी शक्ति के अंदर इस समझौते के लिए सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ, जिससे जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कुछ ठोस निष्कर्ष निकाला जा सके।’ ब्राउन ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि सभी नेता इस मुद्दे पर काम करने के लिए कोपेनहेगन में मिलेंगे। हम असफल होना स्वीकार नहीं कर सकते।’ वहीं इस मुद्दे पर रासमुसेन ने कहा कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए अब तक 65 देशों के नेता अपनी स्वीकृति दे चुके हैं। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें