प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह अमेरिका पहुँचे

ओबामा के साथ मंगलवार को करेंगे बैठक
वॉशिंगटन , सोमवार, 23 नवंबर 2009( 09:11 IST )
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह रविवार को अमेरिका पहुँच गए। राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रथम राजकीय अतिथि के रूप में उनका यहाँ भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस यात्रा से भारत-अमेरिका संबंध अगले स्तर पर पहुँचने की उम्मीद है।
मनमोहनसिंह, उनकी पत्नी गुरशरण कौर और उनके काफिले का मेरीलैंड स्थित एंड्रयूज एयर फोर्स ठिकाने पर बच्चों के समूह और भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय ने स्वागत किया। इसके बाद वे विलार्ड इंटरकांटिनेंटल होटल के लिए रवाना हुए, जो व्हाइट हाउस से तीन ब्लॉक दूर है। (भाषा)