पॉप लीजेंड माइकल जैक्सन के दस्ताने 350,000 अमेरिकी डॉलर में नीलाम हो गए हैं। यह वही दस्ताने हैं, जिन्हें पहनकर उन्होंने पहली दफा मूनवॉक डांस किया था।
‘कॉन्टैक्ट म्यूजिक’ के मुताबिक, जैक्सन ने वर्ष 1983 में मोटाउन की 25वीं वषर्गांठ पर आयोजित एक टीवी स्पेशल प्रोग्राम में इस दस्ताने को पहनकर मूनवॉक डांस किया था और खूब वाहवाही लूटी थी।
न्यूयॉर्क सिटी के ‘टाइम्स स्क्वायर हार्ड रॉक कैफे’ में यह नीलामी हुई। गौरतलब है कि वर्ष 1984 के ‘विक्ट्री टूर’ पर जिस सफेद दस्ताने को जैक्सन ने पहन रखा था, उसे पिछले अक्टूबर में 66,000 अमेरिकी डॉलर में बेचा गया था। (भाषा)