राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » गाजा पर इसराइल का हमला, सात घायल (Israyeel Gaza Patti Philisteen Air attack)
Feedback Print Bookmark and Share
 
इसराइल के विमानों ने फिलिस्तीन की गाजा पट्टी पर आज हवाई हमले किए, जिसमें सात फिलिस्तीनी नागरिक घायल हो गए।

फिलिस्तीन के स्वास्थ्यकर्मियों ने यह जानकारी दी। दूसरी ओर सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हमास के कब्जे वाले इलाके से दागे गए एक रॉकेट के इसराइल में गिरने के बाद यह हमला हुआ। इसमें गाजा की एक धातु निर्मात्री कंपनी को निशाना बनाया गया, जिसमें हथियारों का निर्माण होता था।

स्वास्थ्यकर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उत्तरी गाजा पट्टी में एक कारवाँ और दक्षिण में मिस्त्र सीमा पर स्थित तस्करी के एक सुरंग को भी निशाना बनाया गया। हमले से एक दिन पहले हमास ने कहा था कि इसराइल तब हवाई हमले करता रहता है, जिसके जवाब में स्पार्डिक रॉकेटों के प्रयोग के लिए उसने छोटे-छोटे हथियारबंद समूहों से समझौता कर लिया है।

इसराइल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ पिछले साल 22 दिन तक युद्ध छेड़ रखा था। इस दौरान इसराइल लगभग हर दिन एक रॉकेट दागता था। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें