सउदी अरब के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस वर्ष वार्षिक हज यात्रा के दौरान स्वाइन फ्लू से पहली बार मौत की घोषणा की है। सउदी अरब पहुँचने के तुरंत बाद एक भारतीय सहित चार तीर्थयात्रियों की इस बीमारी से मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि किसी भी मृतक को टीका नहीं दिया गया था और सभी पहुँचने के दो से तीन दिनों के भीतर बीमार पड़ गए। तीन मृतक 75 वर्ष के थे जो सूडान, भारत और मोरक्को के थे और चौथा 17 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक था। (भाषा)