राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » भारत-पाक में सीधी बातचीत चाहता है चीन (China Indo-Pak Relation Kashmir issue)
Feedback Print Bookmark and Share
 
घुड़की देने के बाद चीन ने भारत से कहा है कि उसका आशय भारत-पाकिस्तान संबंधों में मध्यस्थ की भूमिका निभाने का नहीं है। वह दोनों देशों के बीच सीधी वार्ता का पक्षधर है।

भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि बीजिंग ने नई दिल्ली से कहा है कि भारत-पाक मामलों में तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं होने के उसके रुख का वह सम्मान करता है।

प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के साथ वॉशिंगटन जा रहे सूत्र ने कहा कि चीन ने कहा है कि उसके इस रुख में बदलाव नहीं आया है कि भारत-पाक वार्ता की प्रकृति द्विपक्षीय है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ के बीच बैठक के बाद बीजिंग में पिछले हफ्ते चीन-अमेरिका संयुक्त बयान पर भारत ने आपत्ति जताई थी। बयान में भारत-पाक संबंधों का जिक्र था।

भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी के भी ‘अभिभावक’ बनने को स्वीकार नहीं करेगा, चाहे वह चीन हो, अमेरिका या कोई और देश। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें