राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » विश्वास के लायक नहीं हैं करजई-पिलोसी (Nanci Pilocy Hamid Karzai president of Afganistan)
Feedback Print Bookmark and Share
 
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पिलोसी ने अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई को गैरभरोसेमंद सहयोगी करार देते हुए कहा है कि वह अपने देश में अमेरिकी सैनिकों की संख्या या अन्य सहायताओं में वृद्धि पाने के हकदार नहीं हैं।

सुश्री पिलोसी ने अमेरिका के राष्ट्रीय रेडियो से कल प्रसारित साक्षात्कार में कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके अधिकतर सहयोगी अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़ाने के खिलाफ हैं।

हालाँकि उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा को अफगानिस्तान नीति बनाने के लिए पूरा सहयोग देने की अपील पार्टी के सांसदों से की गई है और ओबामा की नीति घोषित होने के बाद पार्टी उन्हें शर्मिंदा नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने खुद को भरोसेमंद सहयोगी साबित नहीं किया है। अमेरिका ऐसे मिशन पर खर्च नहीं कर सकता, जिस पर खुद को विश्वास नहीं हो।

दूसरी ओर आम नागरिकों के बीच सहायता के लिए जो कदम उनका देश उठाना चाहता है, उनके दुरुपयोग की आशंका है। (वार्ता))
संबंधित जानकारी खोजें