पूर्वोत्तर चीन के एक शहर में कोयले की एक खान में गैस से हुए शक्तिशाली विस्फोट के कारण शनिवार को 42 खनिक मारे गए और 60 अब भी उसमे फंसे हुए हैं।
सरकारी संवाद समिति ‘शिन्हुआ’ ने खबर दी है कि स्थानीय समयानुसार यह दुर्घटना तड़के ढाई बजे चीन के हेलियांगजियोंग प्रांत के हेगांग शहर में हुई। इस खदान में 528 खनिक काम कर रहे थे।
शिन्हुआ ने कहा है कि बचावकर्मियों को 11 शव प्राप्त हुए हैं, जबकि 118 लोग अब भी फँसे हैं। बचाव कार्य मुख्यालय ने कहा है कि गैस के कारण जिनजिंग कोयला खदान में विस्फोट हुआ।
इस खदान की मालिक कंपनी हेलियांगजियोंग लोंगमेई माइनिंग होल्डिंग ग्रुप ने कहा है कि खदान दुर्घटना में 399 खनिक बच निकले हैं। (भाषा)