नासा के अंतरिक्ष यात्री रैंडी ब्रेस्निक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में बैठे हैं और बेसब्री से पृथ्वी पर अपनी बेटी के जन्म का इंतजार कर रहे हैं।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि 42 वर्षीय मैरीने और अटलांटिस में उनके पाँच सहयोगियों ने रैंडी ब्रेस्निक की पत्नी रेबेका बर्जिन की बातें बहुत ध्यान से सुनीं। रेबेका और रैंडी का दूसरा बच्चा जन्म लेने वाला है।
रैंडी दूसरे अंतरिक्ष यात्री हो सकते हैं, जो अंतरिक्ष में रहते हुए पिता बनेंगे। पहले इस जोड़े को डॉक्टरों ने साफ कह दिया था कि उनकी संतान नहीं हो सकती। तब उन्होंने उक्रेन के एक बच्चे को गोद लिया था। (भाषा)