राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » अफगानिस्तान में बम धमाके, 23 मरे (Afghanistan)
Feedback Print Bookmark and Share
 
अमेरिका के नेतृत्व में युद्ध के नौ वर्ष बाद हामिद करजई के राष्ट्रपति पद पर दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अफगानिस्तान में शुक्रवार को हुए बम हमलों में 23 लोगों की मौत हो गई।

करजई के गुरुवार को पाँच वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद हुए हमलों में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। करजई ने देश में शांति लाने और पाँच वर्ष के भीतर विदेशी बलों से सुरक्षा का जिम्मा लेने की कोशिश करने का प्रण किया है।

दक्षिण पश्चिमी प्रांत फराह की राजधानी में मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 15 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि पूर्व में सड़क किनारे हुए एक अन्य विस्फोट में तीन नागरिकों की मौत हो गई।

आत्मघाती हमलावर ने फराह प्रांत के गवर्नर के आवास के पास हमला किया जिससे इलाके के आसपास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

गर्वनर रोहुल आमिन ने बताया कि हमलावर ने मेरे घर में मेरे कामकाजी कार्यालय के पास एक मुख्य चौराहे पर खुद को उड़ा लिया। उन्होंने बताया कि 15 व्यक्ति मारे गए हैं। आमिन ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी को छोड़कर मारे गए अन्य लोग आम नागरिक हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा करीब 38 व्यक्ति घायल हुए हैं। करीब एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों की हालत गंभीर है। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें