जानते हैं हॉलीवुड अदाकारा राशेल वेज का एक्टिंग की दुनिया में खुद के बारे में क्या ख्याल है? लीजिए, वे खुद को एक्टिंग की विशाल दुनिया में नन्हा सा बैक्टीरिया मानती हैं।
डेली टेलीग्राफ के अनुसार अपनी नई फिल्म ‘द ब्रदर्स ब्लूम’ में वह आत्मकेंद्रित राजकुमारी बनी हैं।
अखबार में उनके साक्षात्कार के हवाले से कहा गया है कि एक्टिंग के बारे में मैं महसूस करती हूँ कि मैंने अभी ही शुरुआत की हो, यह मुझे रोमांचित करता है। वेज ने कहा इवोल्यूशन के शब्दों में कहूँ तो मैं अभी बैक्टीरिया हूँ। (भाषा)