राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » नए अवतार में आएगा मिकी माउस (Mickey Mouse)
Feedback Print Bookmark and Share
 
वाल्ट डिज्नी के प्रसिद्ध कार्टून चरित्र मिकी माउस का कायाकल्प होने जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार 81 साल पुराने इस चरित्र को नए कंप्यूटर गेम एपिक मिकी में नए अवतार में पेश किया जाएगा। नया मिकी माउस बिगड़ैल और चतुर होने के साथ-साथ वीर भी होगा।

डिज्नी के स्वामित्व वाले गेम को विकसित करने वाले जंक्शन पाइंट के क्रिएटिव डायरेक्टर वारेन स्पेक्टर ने कहा कि मैं चाहता था कि वह नटखट हो। जब आप मिकी की तरह खेल रहे हैं तो आप र्दुव्‍यवहार कर सकते हैं और थोड़ा स्वार्थी भी हो सकते हैं।

मिकी माउस को फोब्र्स ने दुनिया का सबसे बेशकीमती चरित्र बताया था। मर्चेंडाइज विपणन के जरिए सालाना तीन अरब पौंड की आमदनी करता है। डिज्नी ने इससे पहले उसकी छवि में फेरबदल करने की बात कभी नहीं सोची थी। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें