ईरान के एक प्रमुख सांसद ने शनिवार को कहा कि उनके देश ने परमाणु ईंधन की आपूर्ति से जुड़ी बड़ी शक्तियों के प्रस्ताव को खारिज करने का फैसला किया है।
ईरान का यह फैसला उसकी महत्वाकांक्षाओं के प्रति पश्चिमी देशों की चिंताओं को कम करने की संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले प्रयासों के लिए एक आघात है।
ईरान की फ्रांस, रूस और अमेरिका के साथ हुई वार्ता में बनाई गई योजना के मुताबिक ईरान को अपने कम संवर्धित यूरेनियम के अधिकांश भंडार को बाहर भेजना था, जिसके बदले में उसे तेहरान स्थित अनुसंधान रिएक्टर के लिए ईंधन देने की बात कही गई थी।
संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश समिति मामलों के प्रभावशाली प्रमुख अलादीन बोरूजेरदी ने कहा‘हम 20 फीसदी संवर्धित ईंधन पाने के एवज में अपने 1,200 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम का हिस्सा नहीं देना चाहते हैं।'(भाषा)