राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » भारत पाक वार्ता बहाली की वकालत (Gilani for renewal of Composite dialogue)
Feedback Print Bookmark and Share
 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने भारत पाक समग्र बातचीत को बहाल करने की जोरदार वकालत की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बराबरी के आधार पर अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है।

रुकी हुई बातचीत की प्रक्रिया को बहाल करने का समर्थन करते हुए गिलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा है कि वह सभी मुख्य मुद्दों पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

यह पूछे जाने पर कि कबायली इलाकों में भारत की ओर से आतंकवादियों का समर्थन किए जाने से जुड़े आरोपों के संबंध में क्या पाकिस्तान के पास ठोस सबूत हैं तो उन्होंने कहा, ‘इस मुद्दे को तब उठाया जाएगा जब हम बातचीत के मंच पर बैठेंगे।’

गिलानी ने यहाँ आधिकारिक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘मनमोहन सिंह सभी मुख्य मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार हैं। हमारा उद्देश्य है कि समग्र बातचीत हो ताकि हम इस तरह के सभी मुद्दों पर बातचीत कर सकें।’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समानता के आधार पर अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है।

सूचना मंत्री कमर जमां कैरा और गृह मंत्री रहमान मलिक ने हाल में दावा किया था कि पाकिस्तानी सैनिकों ने दक्षिण वजीरिस्तान से भारत निर्मित हथियार और उपकरण पाए हैं।(भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें