22 आकाशगंगाओं का पता लगा

वाशिंगटन, शनिवार, 7 नवंबर 2009( 19:32 IST )
अमेरिकी और जापानी वैज्ञानिकों ने 22 बेहद सुदूरवर्ती आकाशगंगाओं का पता लगाया है। इसकी उत्पत्ति बिग बैंग के 78.7 करोड़ साल बाद हुई होगी।
कार्नेगी वेधशाला के शोधकर्ताओं ने महाविस्फोट के करीब 80 करोड़ साल बाद की आकाशगंगाओं की तारीख को लेकर सर्वेक्षण किया और 22 प्रारंभिक आकाशगंगाओं का पता लगाया है।
उन्होंने एक आकाशगंगा की आयु बिग बैंग के बाद 78.7 करोड़ साल पुरानी होने की पुष्टि की है। जाने-माने लेखक मसामी आउची ने कहा‘चूँकि सारी आकाशगंगाओं को वही ड्रॉपआउट तकनीक का इस्तेमाल करते पाया गया इसलिए उनके एक ही उम्र के होने की संभावना है।' (भाषा)