राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » पाक सेना ने मार गिराए 11 आतंकवादी (Pakistan Rahe Nijat Terrorist Militery Action)
Feedback Print Bookmark and Share
 
पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान में तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ जारी सेना के अभियान 'राहे निजात' के तहत की गई कार्रवाई में 11 और आतंकवादी मारे गए, जबकि 14 घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार दक्षिण वजीरिस्तान के माकीन, डेरा सड़क, लधा, गर्दे चेरा, सरगौधा और अहमदाबाद में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष जारी है। सेना ने इन क्षेत्रों में आतंकवादियों के चार ठिकाने नष्ट कर दिए हैं।

दक्षिण वजीरिस्तान में गत 16 अक्टूबर को शुरू हुए सैन्य अभियान 'राहे निजात' के तीन सप्ताह पूरे हो गए हैं1 अभियान के तहत इन क्षेत्रों मे आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने 400 आतंकवादी मार गिराए हैं, जबकि उनके 50 से अधिक ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ से तालिबान का गढ़ माने जाने वाले माकीन, लधा और अन्य क्षेत्रों में सैनिकों के प्रवेश में तेजी आई है।

इस बीच आतंकवादी सैन्य कार्रवाई के डर से उत्तर वजीरिस्तान, कुर्रम एजेंसी और ओरकजई एजेंसी की ओर भाग रहे हैं। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें