राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » तेरह भारतीय मछुआरे गिरफ्तार (Indian fishermen held)
Feedback Print Bookmark and Share
 
पाकिस्तानी अधिकारियों ने बिना अनुमति के अपने जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी तीन नौकाएँ जब्त कर ली हैं।

समुद्री सुरक्षा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहाँ बताया कि भारतीय मछुआरों को कल गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने कल तीन नौकाओं को पकड़ा था जिनमें 13 मछुआरे थे। उन्होंने कहा कि जिस समय उन्हें गिरफ्तार किया वे पाकिस्तान की सीमा में 55 नाटिकल मील अंदर थे।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मछुआरों को आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। मछुआरों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भारत और पाकिस्तान ने अतीत में एक दूसरे की समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में कई मछुआरों को गिरफ्तार किया है।(भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें