वियतनाम में तूफान के बाद आई बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है वहीं अधिकारियों का अनुमान है कि करीब 12 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है।
अधिकारियों के अनुसार 11 और लोग अब भी लापता हैं हालाँकि नदियों के जलस्तर में कमी होने लगी है। लेकिन राहत कार्य संचालन करने में दिक्कतें आ रही हैं।
अधिकारियों के अनुसार बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित फू सेन प्रांत में करीब दो लाख छात्र अपने शिक्षण संस्थानों तक नहीं पहुँच पा रहे हैं।
राहत कार्य देख रहे अधिकारियों के अनुसार करीब 6300 सैनिकों को बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है।(भाषा)