राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » अमेरिका में गोलीबारी, 12 मरे (shootout in USA)
Feedback Print Bookmark and Share
 
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में किलीन शहर में बाहरी क्षेत्र स्थित फोर्ट हुड सैन्य केंद्र पर विदेश में तैनाती के लिए जाने की तैयारी कर रहे सैनिकों पर सेना के एक मानसिक चिकित्सक द्वारा की गई अंधाधुँध गोलीबारी में 12 लोग मारे गए और 31 अन्य घायल हो गए।

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने हमलावर सैन्य अधिकारी की पहचान मेजर निदाल मलिक हसन के रूप में की है। हमलावर के चचेरे भाई नादर हसन ने बताया कि हमलावर मेजर की इराक में नियुक्ति की गई थी, जिसका वह विरोध कर रहा था।

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि बंदूकधारी ने भारतीय समयानुसार गुरुवार रात करीब एक बजे सैनिकों के उस केंद्र पर हमला कर दिया, जहाँ सैनिकों की बाहरी देशों में तैनाती पर रवाना करने से पहले चिकित्सकीय जाँच की जाती है।

फोर्ट हुड के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल राबर्ट कोन ने कहा कि हमलावर पुलिस कार्रवाई में घायल हो गया था और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

उसे कार्रवाई के दौरान कई गोलियाँ लगी थीं, लेकिन उससे पहले उसने एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हमलावर मेजर हसन सेना में एक मनोचिकित्सक था, जो विभिन्न कारणों से मानसिक रोगों से ग्रसित हुए सैनिकों का इलाज करता था।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस घटना को खतरनाक हिंसक घटना करार देते हुए इससे जुडे सभी प्रश्नों का उत्तर देने का वादा किया। उल्लेखनीय है कि फोर्ट हुड में करीब 50 हजार सैनिक रहते हैं। हालाँकि टेक्सास के सीनेटर काय बैली हचीसन ने कहा कि हमले के समय वहाँ पर करीब 35 हजार सैनिक थे। (वार्ता)

फ्लोरिडा में शूटआउट, 2 मरे : फ्लोरिडा के ऑरलैंडो इलाके में मौजूद एक दफ्तर की इमारत में शूटआउट में दो लोगों की मौत होने की खबर है।

इस घटना में 8 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। पुलिस की पेट्रोलिंग कारों और इमर्जेंसी वीकल ने इलाके को चारों ओर से घेर रखा और गोलीबारी जारी है। इस घटना के विस्तृत ब्यौरे की अभी प्रतीक्षा है।
संबंधित जानकारी खोजें